रोहिंग्या मामले में म्यांमार के सैनिक कमांडरों पर अमरीकी प्रतिबंध अपर्याप्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77353-रोहिंग्या_मामले_में_म्यांमार_के_सैनिक_कमांडरों_पर_अमरीकी_प्रतिबंध_अपर्याप्त
राष्ट्रसंघ की विशेष रिपोर्टर ने म्यांमार के वरिष्ठ सैनिक कमांडरों की सम्पत्ति को सील करने की भी मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१९ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • रोहिंग्या मामले में म्यांमार के सैनिक कमांडरों पर अमरीकी प्रतिबंध अपर्याप्त

राष्ट्रसंघ की विशेष रिपोर्टर ने म्यांमार के वरिष्ठ सैनिक कमांडरों की सम्पत्ति को सील करने की भी मांग की है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की विशेष रिपोर्टर का मानना कहना है कि म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हुए दुर्व्यवहार के दृष्टिगत अमेरिका ने म्यांमार के जिन तीन सैनिक कमांडरों पर प्रतिबंध लगाया है वह किसी भी तरह पर्याप्त नहीं है।

यांग ही ली ने गुरूवार को बल देकर कहा कि अमेरिका ने तीन सैनिक कमांडरों और उनके परिजनों पर इस देश की यात्रा करने पर जो प्रतिबंध लगाया है वह काफी नहीं है। साथ ही उन्होंने म्यांमार के वरिष्ठ सैनिक कमांडरों की सम्पत्ति को सील करने की भी मांग की है।

यह ऐसी स्थिति में है जब अमेरिकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने म्यांमार के सैनिक कमांडरों के खिलाफ अपने फैसले का बचाव किया और दूसरे देशों का आह्वान किया है कि वे भी यही काम करें।

ज्ञात रहे कि म्यांमार की सेना और बौद्धधर्म के मानने वाले अतिवादी तत्वों की बर्बरतापूर्ण कार्यवाहियों में कम से कम 6 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान मारे गये और लगभग 10 लाख रोहिंग्या मुसलमानों ने बांग्लादेश में शरण ले रखी है। MM