पाकिस्तान भेजने जा रहा है अंतरिक्ष यान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77581-पाकिस्तान_भेजने_जा_रहा_है_अंतरिक्ष_यान
पाकिस्तान के मंत्री ने इस देश के अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१९ १४:५४ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान भेजने जा रहा है अंतरिक्ष यान

पाकिस्तान के मंत्री ने इस देश के अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में भेजने की घोषणा की है।

पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नालाजी मंत्री ने घोषणा की है कि देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के अन्तर्गत सन 2022 में पहला पाकिस्तानी अंतरिक्ष यान भेज दिया जाएगा।  फोआद चौधरी ने ट्वीट किया है कि मुझको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री के चयन का काम अगले वर्ष होगा।  उन्होंने बताया कि पहले चरण में अंतरिक्ष की यात्रा के लिए 50 लोगों का चयन किया जाएगा जिनमें से 25 का चयन निश्चित रूप में होगा।  पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नालाजी मंत्री फोआद चौधरी का कहना था कि ईश्वर ने चाहा तो 2022 में पहला पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाएगा।

इससे पहले पिछले वर्ष 25 अक्तूबर को पाकिस्तान के मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन के दौरान फोआद चौधरी ने इस्लामाबाद में इस बात की पुष्टि की थी कि सरकार ने पहले पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में जाने की स्वीकृति देदी है।  पाकिस्तान के साइंस एंड टेक्नालाजी मंत्री फोआद चौधरी ने बताया कि देश का पहला अंतरिक्ष यात्री, चीन की सीएमएसए कंपनी के सहयोग से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।  याद रहे कि पाकिस्तान ने इस वर्ष जूलाई में स्वदेश निर्मित दो सेटेलाइट्स को पहली बार अंतरिक्ष में भेजा है।