जर्मनी ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका रणनीति को नकारा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77660-जर्मनी_ने_ईरान_के_ख़िलाफ़_अमरीका_रणनीति_को_नकारा
जर्मनी ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की अत्यधिक दबाव की नीति को नकार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २८, २०१९ ०६:४० Asia/Kolkata
  • जर्मनी ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका रणनीति को नकारा

जर्मनी ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की अत्यधिक दबाव की नीति को नकार दिया है।

जर्मन विदेश मंत्री हेको मास ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका की अत्यधिक दबाव की नीति का विरोध करते हुए, क्षेत्र में तनाव को कम करने के लिए निरंतर कूटनैतिक प्रयास होने पर बल दिया।

हेको मास ने जर्मनी के क्षेत्रीय मीडिया ग्रुप फ़न्क से इंटरव्यू में कहा कि अमरीका की ईरान के ख़िलाफ़ रणनीति अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि बर्लिन इसमें शामिल नहीं होगा।

जर्मन विदेश मंत्री ने कहाः स्थानीय स्तर पर हमारी सम्मिलिती के लिए योरोपीय चेहरा होना ज़रूरी है। हम अत्यधिक दबाव की अमरीकी रणनीति में भाग नहीं लेंगे।

ग़ौरतलब है कि अमरीका क्षेत्र के जलमार्गों की गश्त के लिए कथित समुद्री सुरक्षा गठबंधन बनाने के लिए अपने घटकों का समर्थन पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

जर्मन विदेश मंत्री ने फ़ार्स की खाड़ी में ब्रिटेन द्वारा प्रस्तावित तैनाती का स्वागत करते हुए कहा कि बर्लिन समुद्री मिशन में शामिल होने का उसी समय फ़ैसला करेगा जब उसके सामने इस मिशन का प्रारूप स्पष्ट होगा। (MAQ/N)