केलिफोर्निया में गोलीबारी 3 की मौत
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में आयोजित एक फेस्टिवल के दौरान अचानक से हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को देखते हुए मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की जा रही है।
न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफ़ोर्निया में गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल के दौरान अचानक रविवार दोपहर अचानक किसी ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। कम से कम 12 लोग इसमें घायल बताये जा रहे हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एक सदिंग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी करने वाला व्यक्ति अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि गोलीबारी के बाद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि जिस शख्स ने गोलीबारी की उसकी उम्र 30 के आसपास थी और वह किसी एक को निशाना बनाने की बजाय चारों तरफ घूमकर गोलियां बरसा रहा था वह हर दिशा में गोली चला रहा था। यह पहला मौका नहीं है कि जब अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटना सामने आई है। इससे पहले भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं। अमरीका में लगभग हर दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। इस देश में प्रतिवर्ष हज़ारों लोग गोलीबारी में मारे जाते हैं।