रूस में भीषण बाढ़, 25 हताहत, हज़ारों बेघर+ वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77772-रूस_में_भीषण_बाढ़_25_हताहत_हज़ारों_बेघर_वीडियो
रूस के आर्कटिक इलाक़े में आई भीषण बाढ़ के कारण 25 लोगों के हताहत होने की सूचना है जबकि दर्जनों लोग लापता है और हज़ारों बेघर हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१९ ०९:५८ Asia/Kolkata
  • रूस में भीषण बाढ़, 25 हताहत, हज़ारों बेघर+ वीडियो

रूस के आर्कटिक इलाक़े में आई भीषण बाढ़ के कारण 25 लोगों के हताहत होने की सूचना है जबकि दर्जनों लोग लापता है और हज़ारों बेघर हो गए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रूस में आई भीषण बाढ़ के कारण 11 हज़ार से अधिक घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं जिसके कारण 29 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। स्थानीय नदी का जलस्तर एक मीटर और बढ़ गया है। रूस के आपदा मंत्रालय ने चेतावनी जारी करके कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ख़राब मौसम के कारण स्थित और अधिक भयावय होने की संभवना है। इलाक़े में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। बचाव और राहत कार्य में आपदा प्रबंधन की टीमें काम रही हैं। प्रभावित लोगों को टेंट के अलावा खाने-पीने का सामान पहुंचाया जा रहा है, जबकि सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें और पुल पानी में बह गए हैं जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने में मुश्किल हो रही है लेकिन बचाव दल  हेलीकाप्टरों और नावों की मदद से राहत कार्यों में लगे हुए हैं। रूस के आपदा मंत्रालय ने बताया कि 2000 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। (RZ)