ईरानी विदेशमंत्री पर अमरीकी प्रतिबंध पर यूरोपीय संघ की कड़ी प्रतिक्रिया
यूरोपीय संघ ने ईरानी विदेश मंत्री के ख़िलाफ़ अमेरिका द्वारा लगाए गए तर्कहीन प्रतिबंधों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि, यूरोपीय देश ज़रीफ़ के साथ अपना सहयोग जारी रखेंगे।
समाचार एजेंसी एमबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक़, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी "फेड्रिका मोगरेनी" के प्रवक्ता ने कहा कि यूरोपीय संघ पहले की तरह इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ के साथ सहयोग जारी रखेगा। उन्होंने अमेरिका के इस तर्कहीन फ़ैसले पर खेद व्यक्त किया। यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रभारी की प्रवक्ता ने कहा कि हम ईरान के साथ अपने संबंधों को महत्व देते हैं और इसी तरह ज़रीफ़ न केवल ईरान के एक ज़बरदस्त राजनयिक है बल्कि दुनिया के अच्छे वरिष्ठ कूटनयिक में से एक हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरीकी वित्तमंत्रालय ने ईरान के स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ का नाम प्रतिबंधित लोगों की सूचि में दर्ज कर दिया है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने अपने ख़िलाफ़ प्रतिबंध पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए ट्वीट किया था कि अमरीका ने उन पर इसलिए प्रतिबंध लगाया है क्योंकि वह पूरी दुनिया में ईरान के प्रवक्ता हैं। उन्होंने सवाल किया है कि ईरानी सरकार का प्रवक्ता होना क्या इतनी पीड़ादायक सच्चाई है? (RZ)