उत्तर कोरिया ने फिर प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77831-उत्तर_कोरिया_ने_फिर_प्रक्षेपास्त्र_का_परीक्षण_किया
सूत्रों के अनुसार जिस मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया ने आज किया है वह जापानी समुद्र में गिरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ ०५:५३ Asia/Kolkata
  • उत्तर कोरिया ने फिर प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया

सूत्रों के अनुसार जिस मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया ने आज किया है वह जापानी समुद्र में गिरा है।

अमेरिका के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने एक अन्य मिसाइल का परीक्षण किया है।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार के आरंभिक समय में कम से कम एक अन्य मिसाइल का परीक्षण किया है।

25 जुलाई को भी उत्तर कोरिया ने एक मिसाइल का परीक्षण किया था। कहा जा रहा है कि जिस मिज़ाइल का परीक्षण आज किया गया है वह उन दो मिसाइलों की भांति है जिनका इससे पहले परीक्षण किया गया है।

सूत्रों के अनुसार जिस मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया ने आज किया है वह जापानी समुद्र में गिरा है।

जापान के प्रधानमंत्री शिन्ज़ो आबे ने कहा है कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से उनकी सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि हम अमेरिका और दूसरे देशों के साथ अपनी निकट सहकारिता जारी रखेंगे। MM