अमरीकी धमकी पर चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77842-अमरीकी_धमकी_पर_चीन_ने_दी_कड़ी_प्रतिक्रिया
ट्रम्प की ओर से चीन से आयातित माल पर टैरिफ़ बढाने के फैसले पर बीजि़ंग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ १२:३६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी धमकी पर चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

ट्रम्प की ओर से चीन से आयातित माल पर टैरिफ़ बढाने के फैसले पर बीजि़ंग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

चीन के वित्तमंत्रालय ने एक बयान जारी करके टैरिफ के बारे में ट्रम्प के निर्णय का विरोध करते हुए घोषणा की है कि इस स्थिति में चीन भी जवाबी कार्यवाही करेगा।  चीनी बयान में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति के निर्णय के बाद हम जवाबी कार्यवाही करने के लिए मजबूर हैं।  संचार माध्यमों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह 1 सितंबर 2019 से चीन के 300 अरब डॉलर के आयात पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाएंगे।  उन्होंने कहा कि अगर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तेजी से किसी व्यापारिक समझौते पर नहीं पहुंचे तो यह टैरिफ और बढ़ा दिया जाएगा।  उन्होंने एक तरह से धमकी दी है कि अगर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तेजी से किसी व्यापारिक समझौते पर नहीं पहुंचे तो यह टैरिफ और बढ़ा दिया जाएगा।  ट्रंप की गुरुवार को की गई इस घोषणा का मतलब यह है कि अब अमेरिका में चीन के लगभग सभी आयातित वस्तुओं पर ट्रेड टैरिफ लग जाएगा और यह ट्रेड वॉर को खत्म करने के लिए हो रही बातचीत में बड़ा झटका है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने पिछले साल चीन के 250 अरब डालर के सामान के आयात पर आयात शुल्क 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था जिसके जवाब में चीन ने भी 110 अरब डालर के अमेरिकी सामान के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया था।  ज्ञात रहे कि अमेरिका, चीन का सबसे बड़ा व्यापारी भागीदार है।  सन 2017 में अमेरिका का चीन के साथ कुल व्यापार 635.4 अरब अमेरिकी डालर का रहा था।