मेदवेदेव की यात्रा से जापान क्रोधित
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77849-मेदवेदेव_की_यात्रा_से_जापान_क्रोधित
रूस के प्रधानमंत्री की एक विवादित द्वीप की यात्रा से जापान भड़क उठा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ १४:२० Asia/Kolkata
  • मेदवेदेव की यात्रा से जापान क्रोधित

रूस के प्रधानमंत्री की एक विवादित द्वीप की यात्रा से जापान भड़क उठा है।

रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने शुक्रवार को विवादित "कुरील" द्वीपसमूह के एक द्वीप की यात्रा की।  उनकी इस यात्रा से जापान और रूस के बीच फिर तनाव बढ़ गया है। जापान के विदेश मंत्रालय ने रूसी प्रधानमंत्री मेदवेदेव की इस यात्रा को काफी खेदजनक बताया है। मेदवेदेव की यात्रा पर आपत्ति जताते हुए जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनकी यात्रा, जापान की संप्रभुता और हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं।  जापान के विदेश मंत्रालय के अनुसार हम चाहते हैं कि दोनों देशों के संबंध बढ़ाने और शांति समझौते के लिए रूसी पक्ष ठोस कदम उठाए।  इसी बीच मेदवेदेव ने जापान के विरोध पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह द्वीप हमारी जमीन है।  उन्होंने कहा कि जब एसा है तो इस यात्रा पर हमें क्यों चिंता होनी चाहिएए

ज्ञात रहे कि प्रशांत महासागर और रूस के ओखोस्क सागर को अलग करने वाले "कुरील" द्वीपसमूह के चारों द्वीप लंबे समय से रूस और जापान के बीच विवाद की वजह बने हुए हैं।  द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत अर्थात 1945 में सोवियत संघ की सेना ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। वहीं जापान भी इन पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। इसकी वजह से दोनों देशों में अब तक कोई शांति समझौता नहीं हो पाया है।  पिछले साल सिंतबर में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिना किसी शर्त के 2018 के अंत तक जापान से शांति समझौते की बात की थी लेकिन जापान के प्रधानमंत्री शिंजो ने उनका यह प्रस्ताव खारिज कर दिया था।