स्पेन ने भी किया समुद्री गठबंधन में शामिल होने से इन्कार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77854-स्पेन_ने_भी_किया_समुद्री_गठबंधन_में_शामिल_होने_से_इन्कार
स्पेन ने वाशिग्टन के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसमें फ़ार्स की खाड़ी में समुद्री गठबंधन में उससे शामिल होने को कहा गया था।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug ०२, २०१९ २०:४० Asia/Kolkata
  • स्पेन ने भी किया समुद्री गठबंधन में शामिल होने से इन्कार

स्पेन ने वाशिग्टन के उस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसमें फ़ार्स की खाड़ी में समुद्री गठबंधन में उससे शामिल होने को कहा गया था।

स्पने की सरकार ने अमरीका के समुद्री गठबंधन के प्रस्ताव का विरोध किया है।  एक स्पेनिश समाचारपत्र El Confidencial ने अपने शुक्रवार के संस्करण में लिखा है कि स्पेन की सरकार ने अमरीका के उस आधिकारिक प्रस्ताव को रद्द कर दिया है जिसमें फ़ार्स की खाड़ी में समुद्री गठबंधन में उससे शामिल होने को कहा गया था।  स्पेन का कहना है कि उसे इस काम में कोई दिलचस्पी नहीं है।  समाचारपत्र में कहा गया है कि स्पेन से पहले जर्मनी और फ़्रांस भी इसी प्रकार के अमरीकी प्रस्ताव को अस्वीकार कर चुके हैं।  इस बारे में जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा था कि वे इस प्रस्तवा का विरोध करते हैं जबकि फ़्रांस ने आधिकारिक रूप में इस अमरीक प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।

ज्ञात रहे कि इस्लामी क्रांति के सुरक्षाबलों ने 19 जूलाई को जहाज़रानी के क़ानूनों का उल्लंंघन करने के आरोप में ब्रिटेन के एक तेल टैंकर stena impero को हुर्मुज़ स्ट्रेट में रोक लिया था।इस घटना के बाद ब्रिटेन और अमरीका ने फ़ार्स की खाड़ी से गुज़रने वाले जहाज़ो की तथाकथित सुरक्षा के उद्देश्य से समुद्री गठबंधन बनाने की योजना तैयार की किंतु इसमे कोई उनका साथ नहीं दे रहा है।