उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल परीक्षण विफल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i7786-उत्तरी_कोरिया_का_मिज़ाइल_परीक्षण_विफल
दक्षिणी कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल परीक्षण विफल हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१६ ११:२४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल परीक्षण विफल

दक्षिणी कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया का मिज़ाइल परीक्षण विफल हो गया है।

शिनहुआ समाचार एजेन्सी के अनुसार दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से किया गया मिसाइल प्रक्षेपण संभवत: विफल हो गया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि आज सुबह दागी गई मिसाइल छोटी दूरी की थी या मध्यम दूरी की?

सियोल के अधिकारियों का कहना है कि प्रक्षेपित किया गया मिज़ाइल अपने निर्धारित मार्ग से हट गया जिससे परिणाम स्वरूप यह परीक्षण विफल हो गया।

सियोल के अधिकारियों का कहना है कि यह मिज़ाइल परीक्षण, उत्तरी कोरिया के संस्थापक किम एलसिंग के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया जो उत्तरी कोरिया के वर्तमान नेता के दादा थे।

ज्ञात रहे कि उत्तरी कोरिया ने जनवरी को परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद अमरीका और विश्व समुदाय ने इसकी कड़ी आलोचना की थी।