भारत की किसी भी कार्यवाही का भरपूर जवाब देंगेः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77945-भारत_की_किसी_भी_कार्यवाही_का_भरपूर_जवाब_देंगेः_पाकिस्तान
पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह भारत की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही का भरपूर जवाब देने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०५, २०१९ ०८:५० Asia/Kolkata
  • भारत की किसी भी कार्यवाही का भरपूर जवाब देंगेः पाकिस्तान

पाकिस्तान ने घोषणा की है कि वह भारत की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही का भरपूर जवाब देने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में इस देश के वरिष्ठ अधिकारियों ने कश्मीर में क्लस्टर बम गिराने की निंदा करते हुए कहा है कि भारत की ओर से किसी भी प्रकार की कार्यवाही का भरपूर जवाब देने के लिए तैयार है।  प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार इमरान ख़ान के नेतृत्व में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई।  इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षामंत्री, विदेशमंत्री, गृहमंत्री और चीफ आफ आर्मी स्टाफ सहित इस देश के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।  इस बैठक में भारत नियंत्रित कश्मीर की वर्तमा स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।  इसमें क्लस्टर बम के हमले और कश्मीर की भौगोलिक स्थिति को परिवर्तित करने जैसे विषयों को भी शामिल किया गया।  बैठक में यह भी कहा गया कि भारत, अपने राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जम्मू व कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कश्मीर के बारे में भारत की वर्तमान नीतियों की कड़ी आलोचना की गई।  बैठक में यह भी कहा गया कि उस स्थिति में कि जब पाकिस्तान और विश्व समुदाय, अफ़ग़ानिस्तन संकट के समाधान पर अपना ध्यान केन्द्रित किये हुए हैं, भारत ने क्षेत्र में तनाव उत्पन्न करने वाली नीति अपनाई है।  भारत की इन नीतियों से क्षेत्र में तनाव में बढोत्तरी होगी।  पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में कहा गया कि भारत की हालिया कार्यवाहियों से वह क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेनक़ाब हो गया है।  बयान में कहा गया है कि इस्लामाबाद, नई दिल्ली की उन कार्यवाहियों की निंदा करता है जिसके कारण क्षेत्र में अशांति उत्पन्न हो।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि उनका देश हमेशा कश्मीरियों के साथ रहा है और आगे भी एसा करता रहेगा।  उन्होंने कहा कि भारत अन्तर्राष्ट्रीय नियमों को अनदेखा कर रहा है और उसके घमण्ड के कारण क्षेत्र की स्थिति बहुत गंभीर हो जाएगी।

इसी बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग की ओर से जारी बयान में भारतीय सेना की कार्यवाही की निंदा की गई है।  विपक्ष के नेता शहबाज़ शरीफ़ ने कश्मीरियों के विरुद्ध भारतीय सेना की कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।