ट्रम्प का नया ड्रामा, अमरीका को नस्लभेद की निंदा करनी चाहिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i77980-ट्रम्प_का_नया_ड्रामा_अमरीका_को_नस्लभेद_की_निंदा_करनी_चाहिए
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गोरों को बेहतर समझने के विचार की निंदा करने की अपील की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०६, २०१९ ०८:२५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प का नया ड्रामा, अमरीका को नस्लभेद की निंदा करनी चाहिए

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने गोरों को बेहतर समझने के विचार की निंदा करने की अपील की।

फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अमरीका में हुई हालिया फ़ायरिंग की घटनाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि अमरीका को गोरों को बेहतर समझने के विचारों की निंदा करनी चाहिए।

ट्रम्प ने दावा किया कि जो लोग घृणा के आधार पर अपराध अंजाम देते हुए उन्हें बिना किसी विलंब के तुरंत सज़ाए मौत दे देना चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि अमरीकियों को नस्लभेद, द्वेष और गोरों को बेहतर समझने की निंदा करनी चाहिए और इस बुरे विचार को विफल हो चाहिए।

अमरीकी राष्ट्रपति का यह बयान एसे समय में सामने आया है कि अमरीकी अधिकारियों ने ट्रम्प पर अपने राजनैतिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नस्लभेद को हवा देने का आरोप लगाया है। (AK)