कश्मीर में कर्फ्यू उठने के बाद क्या होगा? इमरान ख़ान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78076-कश्मीर_में_कर्फ्यू_उठने_के_बाद_क्या_होगा_इमरान_ख़ान
इमरान ख़ान ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि कश्मीरियों की आज़ादी का आंदोलन और तेज़ हो जायेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०१९ ०९:२० Asia/Kolkata
  • कश्मीर में कर्फ्यू उठने के बाद क्या होगा? इमरान ख़ान

इमरान ख़ान ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि कश्मीरियों की आज़ादी का आंदोलन और तेज़ हो जायेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि दुनिया इस प्रतीक्षा में है कि कश्मीर से कर्फ्यू उठने के बाद क्या होगा? क्या विश्व समुदाय कश्मीर में संभावित जनसंहार को रोकने में अपने नैतिक दायित्व का प्रदर्शन कर सकेगा।

ट्वीटर एकाउंट पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने लिखा है कि दुनिया इस प्रतीक्षा में है कि कर्फ्यू उठने के बाद भारतीय अधिकारी और नेता कश्मीरियों के साथ क्या व्यवहार करते हैं।

उन्होंने लिखा कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार यह सोचती है कि कश्मीर में शक्ति का प्रयोग करके वह कश्मीरियों की आज़ादी के आंदोलन को कुचल देगी? पंरतु इस बात की प्रबल संभावना है कि कश्मीरियों की आज़ादी का आंदोलन और तेज़ हो जायेगा।

साथ ही उन्होंने कहा है कि विश्व समुदाय कश्मीर में कश्मीरियों का जनसंहार देखेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर पर कोई समझौता नहीं करेगा, हम युद्ध नहीं चाहते परंतु अगर हम पर युद्ध थोपा गया तो हम उसका करारा जवाब देंगे। MM