कश्मीर पर पाकिस्तान की अमरीका से अपील
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78150-कश्मीर_पर_पाकिस्तान_की_अमरीका_से_अपील
पाकिस्तान ने अमरीका से भारत नियंत्रित कश्मीर के संबंध में अधिक प्रयास करने की अपील की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१९ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • कश्मीर पर पाकिस्तान की अमरीका से अपील

पाकिस्तान ने अमरीका से भारत नियंत्रित कश्मीर के संबंध में अधिक प्रयास करने की अपील की है।

भारत सरकार द्वारा कश्मीर को हासिल विशेषाधिकार ख़त्म किए जाने के बाद, पैदा हुए हालात के मद्देनज़र, पाकिस्तान ने अमरीका से और अधिक कोशिश करने की अपील की है।

वॉशिंग्टन में पाकिस्तानी राजदूत असद मजीद ख़ान ने ब्लूमबर्ग से इंटरव्यू में कहा कि अमरीका और क़दम उठा सकता है, उसे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को ख़त्म करनवाने के लिए ज़रूर क़दम उठाना चाहिए, ख़ास तौर से भारत में गंभीर व्यवहवार पैदा करने के लिए उसे कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम अपने सभी मित्र देशों से इस बात की उम्मीद करते हैं, क्योंकि यह एक सैद्धांतिक विषय है।

उन्होंने कहा कि मैं घाटी में बढ़ता हुआ तनाव देख रहा हूं, हम मामले को बढ़ाना नहीं चाहते लेकिन अगर हमारी संप्रभुता को ख़तरा हुआ तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगें।  (MAQ/N)