कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय को एकजुट करेंगेः सेराजुल हक़
पाकिस्तान की जमाते इस्लामी के प्रमुख ने कहा है कि उनका संगठन, कश्मीर मुद्दे पर विश्व समुदाय को एकजुट करने के लिए भरपूर कोशिश करेगा। सेराजुल हक़ ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण का चीन की ओर से समर्थन पर आभार जताया।
पाकिस्तान की जमाते इस्लामी के प्रमुख ने कहा है कि उनका संगठन, कश्मीर मुद्दे पर विश्व समुदाय को एकजुट करने के लिए भरपूर कोशिश करेगा। सेराजुल हक़ ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण का चीन की ओर से समर्थन पर आभार जताया। पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर के नेताओं के साथ एक सम्मेलन में भाग लेते हुए सेराजुल हक़ का कहना था कि चीन सदा ही भारत नियंत्रित कश्मीर पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण का समर्थन किया है।
पाकिस्तान की जमाते इस्लामी के प्रमुख का कहना था कि इस सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य, कश्मीरियों पर भारत की ओर से किये जा रहे अत्याचारों और धारा 370 हटाए जाने के बाद उत्पन्न होने वाली स्थिति से लोगों को अवगत करवाना है। उनका कहना था कि ईदुल अज़हा के बाद जमाते इस्लामी, एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा और कशमीरी जतना के साथ सदभावना व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रदर्शन किये जाएंगे। सेराजुल हक़ का कहना था कि 5 अगस्त 2019 के बाद कश्मीर में पैदा होने वाली स्थिति के दृष्टिगत जमाते इस्लामी पाकिस्तान, शीघ्र ही अपने दृष्टिकोण की घोषणा करने जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार से मांग की है कि वह कश्मीर के मुद्दे पर इस्लामाबाद में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करे।पाकिस्तान की जमाते इस्लामी के प्रमुख सेराजुल हक़ ने चेतावनी दी है कि भारत नियंत्रित कश्मीर के बारे में नई दिल्ली का नया फैसला एक ग़ैर क़ानूनी क़दम है जो बुरी तरह से विफल होगा। उनका कहना था कि नई दिल्ली से भारत नियंत्रित कश्मीर को जेल में परिवर्तित कर दिया है और कश्मीरियों को आवाज़ को दबाने के लिए हज़ारों सैनिकों को वहां पर तैनात किया है। सेराजुल हक़ का कहना था कि पाकिस्तान की जनता कश्मीरियों के साथ है।