अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में 21 तालेबान मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78290-अफ़ग़ान_सेना_की_कार्यवाही_में_21_तालेबान_मारे_गए
अफ़ग़ानिस्तान में अनेक इलाक़ों में तालेबान के ख़िलाफ़ अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में 21 तालेबान मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१९ १३:०६ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में 21 तालेबान मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में अनेक इलाक़ों में तालेबान के ख़िलाफ़ अफ़ग़ान सेना की कार्यवाही में 21 तालेबान मारे गए।

शफ़क़ना न्यूज़ के अनुसार, अफ़ग़ान सेना की उत्तरी कमान ने बताया कि देश की सेना ने उत्तरी प्रांत फ़ारयाब के गर्ज़ीवान ज़िले में तालेबान के ठिकानों पर ज़मीनी और हवाई कार्यवाही की, जिसमें 16 तालेबान मारे गए। मरने वालों में तालेबान के 2 सरग़ना भी शामिल बताए जाते हैं। इस कार्यवाही में 10 तालेबान घायल भी हुए हैं। अफ़ग़ान सेना की इस कार्यवाही में 4 तालेबान गिरफ़्तार भी हुए हैं।

अफ़ग़ान सेना ने देश के पूर्वी प्रांत लूगर और ग़ज़्नी में तालेबान के ठिकानों पर हवाई कार्यवाही की, जिसमें 5 तालेबान मारे गए और 1 घायल हुआ।(MAQ/N)