ईरान और चीन हमसे समझौता करना चाहते हैं" ट्रंप का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि मैंने कभी नहीं कहा कि चीन के साथ मामला आसान होगा परंतु कठिन भी नहीं है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों के मध्य एक बार फिर दावा किया है कि ईरान और चीन उनसे समझौता करना चाहते हैं।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर राज्य के सबसे बड़े नगर मैनचेस्टर में दावा किया कि ईरान और चीन उनसे समझौता करना चाहते हैं।
ट्रंप ने अपने भाषण में दावा किया कि मैंने कभी नहीं कहा कि चीन के साथ सौदा आसान होगा परंतु कठिन भी नहीं है। वे मुझसे समझौता करना चाहते हैं।
ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ईरान भी हमसे समझौता करना चाहता है क्योंकि प्रतिबंध ईरानियों के लिए अच्छा नहीं है और इससे वे प्रसन्न नहीं हैं। साथ ही ट्रंप ने कहा कि देखते हैं कि बात कैसे आगे बढ़ती है।
ट्रंप यह दावा ऐसी स्थिति में कर रहे हैं जब ईरान की ओर से किसी प्रकार का चिन्ह नहीं दिखाई पड़ रहा है कि वह अमेरिका से समझौता करना चाहता है बल्कि ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में बारम्बार बल देकर कहा है कि वे किसी भी स्थिति में ट्रंप सरकार से वार्ता नहीं करेंगे।
इसी बीच अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन ने रिपोर्ट दी है कि ट्रंप ने एक सप्ताह में 78 ग़लत बातें कहीं जिनमें कुछ का संबंध ईरान से है। MM