अफ़ग़ानिस्तान, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में धमाका, 66 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78438-अफ़ग़ानिस्तान_स्वतंत्रता_दिवस_कार्यक्रम_में_धमाका_66_घायल
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में 100वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बम धमाकों के परिणाम में 66 लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug १९, २०१९ १३:२७ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान, स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में धमाका, 66 घायल

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नंगरहार में 100वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बम धमाकों के परिणाम में 66 लोग घायल हो गये।

अमरीकी समाचार एजेन्सी एपी की रिपोर्ट के अनुसार प्रांतीय सरकार के उप प्रवक्ता नूरी अहमद हबीबी ने बताया कि नंगरहार की राजधानी जलालाबाद में 10 धमाके हुए।

उन्होंने कहा कि अधिकतर लोगों को सामान्य चोटें आई हैं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया। हमले की ज़िम्मेदारी किसी भी गुट या संठन ने तुरंत स्वीकार नहीं की किन्तु नंगरहार प्रांत में तालूबान और दाइश से जुड़े गुट सक्रिय हैं।

ब्रिटिश समाचार एजेन्सी रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार जलालाबाद में स्थित मार्केट के निकट बम लगे थे जहां सैकड़ों लोग स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फ़हीम बशीरी ने बताया कि धमाकों के परिणाम में 66 लोग घायल हुए जिनें 20 बच्चे भी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत लग़मान की राजधानी में आतंकियों की ओर से 5 राकेट फ़ायर किए गये जिसके कारण वतंतर्ता दिवस का कार्यक्रम बाधित हुआ। इस हमले में भी छह लोग घायल हुए।

उधर अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने काबुल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाषण देते हुए आतंकियों की सुरक्षित शरणस्थली की समाप्ति में विश्व समुदाय से अफ़ग़ानिस्तान का साथ देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि दाइश के विरुद्ध हमारा युद्ध जारी रहेगा, ऐसे हमलों की बुनियाद तालेबान ने रखी है।

तालाबन ने स्वतंत्रता दिवस पर जारी बयान में कहा कि वह अफ़ग़ानिस्तान से समस्त विदेशी सैनिकों के निष्कासन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान ने 19 अगस्त 1919 को ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की थी। (AK)