कश्मीर पर इमरान खान और ट्रम्प की टेलीफोनी वार्ता!
Aug २०, २०१९ ०२:५० Asia/Kolkata
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार की रात गत चार दिनों में दूसरी बार कश्मीर पर टेलीफोनी वार्ता की।
पाकिस्तानी सूत्रों ने बताया है कि इमरान खान ने इस टेलीफोनी वार्ता में नयी दिल्ली की भड़काऊ कार्यवाही की आलोचना करते हुए भारत प्रशासित जम्मू व कश्मीर के बारे में भारत के हालिया फैसले को तनाव का मुख्य कारण बताया।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के अनुसार कश्मीर के बारे में नयी दिल्ली का फैसला, कश्मीर में ढांचागत परिवर्तन के लिए है और इस मामले को अंतरराष्ट्रीय सहयोग द्वारा हल किया जाना चाहिए।
पाकिस्तानी सूत्रों ने बताया है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसी प्रकार भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी टेलीफोनी वार्ता की है। (Q.A.)
टैग्स