नाइजीरिया में शैख़ुल मुजाहिद की स्वतंत्रता के लिए प्रदर्शन
नाइजीरिया की जनता ने बार फिर प्रदर्शन करके इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई की मांग की है।
सैकड़ों लोगों ने नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में प्रदर्शन करके इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की रिहाई की मांग की।
नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन का कहना है कि सुरक्षा बलों ने शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी को अज्ञात स्थान पर पहुंचा दिया है।
नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख शैख़ इब्राहीम ज़कज़की और उनकी पत्नी 12 अगस्त को उपचार के लिए भारत गये थे किन्तु सुरक्षा प्रतिबंधों और विश्वसनीय डाक्टरों के न होने की वजह से उन्होंने 15 अगसत को भारत छोड़ दिया था।
शैख़ इब्राहीम ज़कज़की की शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं है और उनकी आंख की बीनाई ख़त्म हो गयी है।
ज्ञात रहे कि 13 दिसंबर 2015 को नाइजीरिया के सैनिकों ने इस देश के कादूना प्रांत के ज़ारिया शहर में स्थित एक इमाम बारगाह पर हमला करके शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी को गम्भीर रूप से घायल कर दिया था और उसके बाद से सुरक्षा बलों ने उन्हें और उनकी पत्नी को जेल में बंद कर रखा है।
इसी प्रकार नाइजीरिया के सैनिकों के 2015 के हमले में सैकड़ों दूसरे मुसलमान शहीद व घायल हुए थे। शहीद होने वालों में शैख़ ज़कज़की के तीने बेटे भी शामिल हैं। (AK)