अमरीकी कंपनियों को ट्रम्प का आदेश चीन छोड़कर वापस आओ
ट्रम्प ने अमरीकी कंपनियों को चीन से वापस आने का आदेश जारी किया है।
अमरीका तथा चीन के बीच जारी व्यापारिक युद्ध के चलते अमरीकी राष्ट्रपति ने चीन की ओर से 75 अरब डालर के नए टैरिफ़ के फैसले के बाद अमरीकी कंपनियों को तत्काल बीजिंग से वापस आने का आदेश दिया है।
रोएटर्ज़ के अनुसार ट्रम्प ने इस बारे में अपनी व्यापारिक टीम से भेंट की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि अमरीका को पिछले कई वर्षों के दौरान चीन से खरबों डालर का नुक़सान हुआ है। ट्रम्प के अनुसार एक साल के दौरान चीन ने हमारी अरबों डालर की बौद्धिक संपदा को चुराया है। टम्प ने कहा कि वह इसको जारी रखना चाहता है लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमको चीन की कोई ज़रूरत नहीं है और उनके बग़ैर हम बहुत बेहतर हैं।
अमरीकी कंपनियों को चीन से वापस आने का आदेश जारी करते हुए ट्रम्प का कहना था कि हमारी महान अमरीकी कंपनियों को तत्काल चीन का विकल्प ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कंपनियां अमरीका आकर अपना उत्पाद तैयार करें। उल्लेखनीय है कि अगस्त 2019 के आरंभ से अमरीका, चीन से आयातित वस्तुओं पर 300 अरब डाॅलर का टैरिफ़ लगा चुका है।