तुर्की के पांच अहम सैन्य अधिकारियों ने दिया इस्तीफ़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78702-तुर्की_के_पांच_अहम_सैन्य_अधिकारियों_ने_दिया_इस्तीफ़ा
तुर्की के एक समाचार पत्र ने रिपोर्ट दी है कि, इस देश के पांच अहम जनरलों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २७, २०१९ १६:२३ Asia/Kolkata
  • तुर्की के पांच अहम सैन्य अधिकारियों ने दिया इस्तीफ़ा

तुर्की के एक समाचार पत्र ने रिपोर्ट दी है कि, इस देश के पांच अहम जनरलों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।

मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्की के जमहूरियत नामक समाचार पत्र ने सूचना दी है कि, इस देश के पांच प्रमुख सैन्य जनरलों ने एक साथ अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुर्की की एक उच्च सेना परिषद की बैठक इस देश के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान की अध्यक्षता में हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही तुर्की के पांच जनरलों ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है। समाचार पत्र ने अभी त्यागपत्र देने वाले जनरलों के नाम का ख़ुलासा नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि तुर्की में वर्ष 2016 में हुए सैन्य विद्रोह के बाद सैकड़ों सैनिकों को इस देश की सेना से निकाल दिया गया था या उन्हें जेल भेज दिया गया है। (RZ)