शैख़ ज़कज़की के ख़िलाफ़ नाइजीरिया की सरकार की नई साज़िश
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78761-शैख़_ज़कज़की_के_ख़िलाफ़_नाइजीरिया_की_सरकार_की_नई_साज़िश
नाइजीरिया की सरकार ने इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता के ख़िलाफ़ क्रांति के प्रयास का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २९, २०१९ १५:०१ Asia/Kolkata
  • शैख़ ज़कज़की के ख़िलाफ़ नाइजीरिया की सरकार की नई साज़िश

नाइजीरिया की सरकार ने इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता के ख़िलाफ़ क्रांति के प्रयास का आरोप लगाया है।

अफ़्रीकन नामक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया की सरकार ने गुरुवार को निराधार दावा करते हुए इस देश के इस्लामी आंदोलन के नेता शैख़ इब्राहीम ज़कज़की के ख़िलाफ़ देश में क्रांति लाने के लिए ईरान से वित्तीय सहायता हासिल करने का आरोप लगाया है। नाइजीरिया की सरकार ने अबूजा हाई कोर्ट में अपील दायर करके दावा किया है कि इस्लामी आंदोलन के सदस्य राष्ट्रपति मुहम्मदू बूहारी की सरकार को औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं करते हैं।

 

समीक्षकों का कहना है कि नाइजीरिया की सरकार, शैख़ ज़कज़की को राजनैतिक मंच से हटाने या उनकी हत्या करने के लिए इस प्रकार के दावे कर रही है और उनके ख़िलाफ़ नए षड्यंत्र तैयार कर रही है। नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन ने पिछले महीने स्पष्ट रूप से कहा था कि सरकारी कारिंदों ने उपचार के लिए शैख़ ज़कज़की की भारत यात्रा के दौरान उनकी हत्या की कोशिश की थी। शैख़ ज़कज़की और उनकी पत्नी 13 दिसम्बर 2015 को सेना के पाश्विक हमले में बुूरी तरह घायल हो गए थे। तभी से वे दोनों जेल में बंद हैं। (HN)