डेनमार्क में ट्रम्प के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i78953-डेनमार्क_में_ट्रम्प_के_ख़िलाफ़_ज़बरदस्त_प्रदर्शन
डेनमार्क के नियंत्रण वाले द्वीप ग्रीनलैंड को ख़रीदने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ इस देश में लगातार विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१९ १५:४४ Asia/Kolkata
  • डेनमार्क में ट्रम्प के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन

डेनमार्क के नियंत्रण वाले द्वीप ग्रीनलैंड को ख़रीदने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोन्लड ट्रम्प के फ़ैसले के ख़िलाफ़ इस देश में लगातार विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में स्थित अमेरिकी दूतावास के सामने हज़ारों की संख्या में एकत्रित हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ओर से ग्रीनलैंड को ख़रीदने की इच्छा पर नाराज़गी जताते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी शिनहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोपेनहेगन में अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करने वालों के हाथों में ऐसे प्ले कार्ड थे जिनपर ग्रीनलैंड द्वीप ख़रीदने के ट्रम्प के फ़ैसले की निंदा की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कि जिनके बीच डेनमार्क में रहने वाले अमेरिकी निवासी भी थे, अमेरिकी दूतावास के सामने से डेनमार्क की संसद तक विरोध मार्च भी किया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अभी हाल ही में यूरोपीय देश डेनमार्क के स्वायत्त राज्य का दर्जा रखने वाले देश ग्रीनलैंड को ख़रीदने की इच्छा व्यक्त की थी। ट्रम्प की इस इच्छा पर जहां डेनमार्क और ग्रीनलैंड की जनता नाराज़ है वहीं डेनमार्क और ग्रीनलैंड के राजनेताओं ने भी अमरीकी राष्ट्रपति की इच्छा पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं हैं। जबकि इससे पहले डेनमार्क के प्रधानमंत्री की ओर से ग्रीनलैंड के बेचने से इनकार के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपना डेनमार्क का सरकारी दौरा कर कर दिया था। (RZ)