उत्तरी कोरिया किसी भी समय कर सकता है नया परीक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/world-i7924-उत्तरी_कोरिया_किसी_भी_समय_कर_सकता_है_नया_परीक्षण
दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया किसी भी समय नया परमाणु परीक्षण कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१६ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया किसी भी समय कर सकता है नया परीक्षण

दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तरी कोरिया किसी भी समय नया परमाणु परीक्षण कर सकता है।

रोएटर के अनुसार दक्षिणी कोरिया के कुछ सूत्रों ने बताया है कि उत्तरी कोरिया की ओर से पांचवा परीक्षण किसी भी समय किया जा सकता है। इन सूत्रों का कहना है कि हमारा मानना है कि उत्तरी कोरिया की ओर से कभी भी नया परमाणु परीक्षण किया जा सकता है।

इससे पहले दक्षिणी कोरिया के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने घोषणा की थी कि उनके देश के पास एेसे पुष्ट साक्ष्य मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि उत्तरी कोरिया, निकट भविष्य में परमाणु परीक्षण करने जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया ने हाल ही में 1800 मील तक मार करने वाली मिज़ाइल का परीक्षण किया था जो विफल हो गया था।