तालेबान पहुंचे रूस
अमरीका के साथ वार्ता की विफलता के बाद तालेबान का एक शिष्टमण्डल रूस की राजधानी माॅस्को पहुंचा है।
तालेबान के जो सदस्य माॅस्को गए हैं उनमें से अधिकांश वे लोग हैं जो अमरीका के साथ वार्ता दल के सदस्य थे।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार क़तर में तालेबान कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि माॅस्को जाने वाला तालेबान गुट, अफ़ग़ानिस्तान के मामले में रूसी राष्ट्रपति के विदेश दूत काबलोफ से भेंटवार्ता करेंगे। तालेबान प्रवक्ता के अनुसार रूसी अधिकारी के साथ अफ़ग़ानिस्तान की शांति प्रक्रिया के बारे में चर्चा की जाएगी।
ज्ञात रहे कि माॅस्को ने इस साल के दौरान तालेबान तथा अफ़ग़ानिस्तान के कुछ राजनेताओं की मेज़बानी की है, हांलाकि उसके प्रयास का कोई परिणाम नहीं निकला। दूसरी ओर अफ़ग़ानिस्तान की सरकार का मानना है कि तालेबान को औपचारिकता देने का अर्थ है आतंकवादी गतिविधियों को मान्यता देना।