तुर्की को मिली एस-400 की दूसरी खेप
Sep १५, २०१९ १४:५६ Asia/Kolkata
-
12 जुलाई 2019 को तुर्क रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इस तस्वीर में एस-400 तंत्र, अंकारा की मर्टेड सैन्य छावनी पहुंचता हुआ
रूस ने तुर्की को एस-400 मीज़ाईल रक्षा तंत्र की दूसरी बैट्री सौंप दी है।
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस निर्मित आधुनिक मीज़ाईल रक्षा तंत्र एस-400 की दूसरी बैट्री की आपूर्ति का क्रम पूरा हो गया है और यह तंत्र 2020 में चालू हो जाएगा।
तुर्क रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बयान में कहा है कि मर्टेड एयरफ़ील्ड कमान्ड तक बैट्री को पहुंचाने का काम पूरा हो गया है, लेकिन तुर्क सैन्य अमले को इसकी ट्रेनिंग अभी जारी है। यह फ़ील्ड राजधानी अंकारा से 35 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित है।
दूसरी खेप की आपूर्ति 27 अगस्त को शुरु हुयी थी। (MAQ/N)
टैग्स