हेजाब करने वाली छात्रा का अमरीका की सैन्य अकादमी में निवेदन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i7945-हेजाब_करने_वाली_छात्रा_का_अमरीका_की_सैन्य_अकादमी_में_निवेदन
अमरीकी राज्य कैलिफ़ोर्निया की सिटाडेल सैन्य अकादमी में ताज़ा दाख़िला लेने वाली एक छात्रा ने अपने हिजाब को बाक़ी रखने का निवेदन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१६ १२:५१ Asia/Kolkata
  • (फाइल फोटो)
    (फाइल फोटो)

अमरीकी राज्य कैलिफ़ोर्निया की सिटाडेल सैन्य अकादमी में ताज़ा दाख़िला लेने वाली एक छात्रा ने अपने हिजाब को बाक़ी रखने का निवेदन किया है।

इस तरह का इस अकादमी में यह पहला मामला है जिसकी यह सैन्य अकादमी समीक्षा कर रही है।

स्काई न्यूज़ के अनुसार, सिटाडेल सैन्य अकादमी के प्रवक्ता किम कीलॉर ने कहा कि इस अकादमी में पहले भी मुसलमान छात्राएं थीं किन्तु ऐसा पहली बार है जब हिजाब करने वाली किसी मुसलमान छात्रा ने अपने हिजाब को बाक़ी रखने का निवेदन किया है।

उन्होंने कहा कि इस मुसलमान छात्रा के निवेदन की समीक्षा की जा रही है जिसका नतीजा अगले कुछ हफ़्ते में एलान किया जाएगा।

इस समय सिटाडेल सैन्य अकैडमी में 3 मुसलमान छात्राएं हैं और विगत में बहुत सी मुसलमान छात्राएं इस अकैडमी से पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

इस अकादमी में छात्र और छात्राओं को लगभग चौबीस घंटे अपनी वर्दी पहनना होता है।

सिटाडेल सैन्य अकैडमी के नियम के अनुसार, धार्मिक निवेदनों को इस स्थिति में स्वीकार किया जाता है अगर उससे इस अकादमी में छात्रों के मनोबल, अनुशासन, स्वास्थय व सुरक्षा को नुक़सान न पहुंचे।

अमरीका की सबसे बड़ी इस्लामी-अमरीकी संबंध परिषद के प्रवक्ता इब्राहीम हूपर ने कहा कि इस अधिकार के मिलने से अमरीकी मुसलमनों को बहुत अच्छा संदेश जाएगा।(MAQ/N)