तुर्की में दसियों सैनिकों की गिरफ्तारी का आदेश जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i79533-तुर्की_में_दसियों_सैनिकों_की_गिरफ्तारी_का_आदेश_जारी
गिरफ्तार होने वाले सैनिकों पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में होने वाले विद्रोह में भूमिका निभाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २०, २०१९ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • तुर्की में दसियों सैनिकों की गिरफ्तारी का आदेश जारी

गिरफ्तार होने वाले सैनिकों पर आरोप है कि उन्होंने 2016 में होने वाले विद्रोह में भूमिका निभाई है।

तुर्की में गूलेन गुट से संबंध रखने के आरोप में दसियों सैनिकों की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया गया।

हमारे संवाददाता ने तुर्की के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि 74 सैनिकों को गिरफ्तार करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

इन सैनिकों पर फत्हुल्लाह गूलेन गुट से संबंध रखने और उसके साथ सहकारिता करने का आरोप है। इसी प्रकार इन सैनिकों पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2016 में तुर्की में होने वाले विफल सैन्य विद्रोह में भूमिका निभाई थी।

तुर्की सरकार अब तक दसियों नागरिकों और सैनिकों को गूलेन गुट से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

तुर्क सरकार का दावा है कि फत्हुल्लाह गूलेन और उसके समर्थकों ने इस देश के विभिन्न तंत्रों में विघ्न उत्पन्न करके 15 जुलाई 2016 में सैन्य विद्रोह करवाया था परंतु फत्हुल्लाह गूलेन ने हमेशा इस आरोप को रद्द किया है। MM