ट्रम्प ही है अमरीकी इतिहास का सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपतिः बर्नी सेंडर्ज़
अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट पार्टी के संभावित प्रत्याशी बर्नी सेंडर्ज़ ने वर्तमान अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को इस देश के इतिहास का सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति बताया है।
बर्नी सेंडर्ज़ ने कहा कि ट्रम्प ने राबर्ट मूलर के जांच के काम में विघ्न डाला है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से ट्रम्प ने जो-बाइडेन की छवि को ख़राब करने के बहुत प्रयास किये। इसी संदर्भ में जो-बाइडेन ने कहा है कि मुझको आरंभ से इसका विश्वास था कि ट्रम्प, कांग्रेस के जांच काम में हस्तक्षेप करेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रम्प का इम्पीचमेंट होना चाहिए। जो-बाइडने ने यह भी कहा कि वाइट हाउस से ट्रम्प को निकाल बाहर करने के लिए प्रयास किये जाएं। बर्नी सेंडर्ज़ ने भी जो-बाइडेन की ही भांति ट्रम्प को अमरीका का सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति बताया है।