ट्रम्प के फैसले से बुश क्रोधित, कहा ट्रम्प ने ग़लत किया
Oct १७, २०१९ १६:१४ Asia/Kolkata
अमरीकी सैनिकों को सीरिया से निकालने पर जार्ज डब्लू बुश ने ट्रम्प की कड़ी आलोचना की है।
अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्लू बुश ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों को निकालने के ट्रम्प के निर्णय की भर्त्सना की है। बुश ने कहा है कि ट्रम्प के इस क़दम ने अमरीका को अलग-थलग कर दिया है। जार्ज बुश का कहना था कि अमरीका के अलग-थलग पड़ जाने से विश्व में अस्थिरता फैलेगी।
ज्ञात रहे कि ट्रम्प की ओर से उत्तरी सीरिया से अमरीकी सैनिकों को निकालने के फैसले की निंदा अमरीका के भीतर बहुत बड़े पैमाने पर हो रही है। बहुत से डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स का यह मानना है कि सीरिया से अमरीकी सैनिकों को निकालना एक प्रकार से तुर्की को हरी झंडी के समान है ताकि व उत्तरी सीरिया पर हमला कर सके।
टैग्स