सऊदी अरब अमरीकी सैनिकों का घर नहीं हैः पेलोसी
अमरीकी संसद सभापति ने इस देश के राष्ट्रपति द्वारा अमरीकी सैनिकों को सऊदी अरब भेजने की कड़ी आलोचना की है।
अमरीकी संसद सभापति नैन्सी पेलोसी ने ट्रम्प की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा है कि सऊदी अरब अमरीकी सैनिकों का घर नहीं है। उन्होंने यह बात गुरूवार को ट्रम्प के उस चुनावी वादे की ओर संकेत करते हुए कही जिसमें ट्रम्प ने अमरीकी सैनिकों को स्वदेश वापस लाने का वचन दिया था। नैन्सी ने कहा कि ट्रम्प का यह तर्क भी विचित्र है कि हमने अपने सैनिकों को सऊदी अरब इसलिए भेजा है क्योंकि इसका ख़र्च सऊदी अरब ही वहन करेगा।
इसी बीच ट्रम्प ने कहा है कि नैन्सी पेलोसी को तत्काल सहायता की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें कोई दिमाग़ी मुश्किल है। दूसरी ओर अमरीकी संसद ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निकाले जाने की भर्त्सना में एक प्रस्ताव पारित किया है।