अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री ने खोले ट्रम्प के कई राज़!
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80717-अमरीका_के_पूर्व_रक्षा_मंत्री_ने_खोले_ट्रम्प_के_कई_राज़!
अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के हस्तक्षेप की वजह से रक्षा मंत्रालय के सौदे प्रभावित होते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०१९ १०:३५ Asia/Kolkata
  • अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री ने खोले ट्रम्प के कई राज़!

अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रम्प के हस्तक्षेप की वजह से रक्षा मंत्रालय के सौदे प्रभावित होते हैं।

सीएनएन के अनुसार अमरीका के पूर्व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने अपनी किताब में लिखा है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने सन 2018 10 अरब डॅालर के एक समझौते को प्रभावित करते हुए यह  कोशिश की कि यह सौदे अमेज़न के बजाए, माइक्रोसाफ्ट कंपनी को मिले। 

उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने सन 2018 की गर्मियों में मुझ से कहा कि मैं पेंटागोन के साथ अमेज़न के 10 अरब डालर के सौदे को असंभव बना दूं। 

याद रहे हालिया दिनों में खबर आयी कि पेंटागन और माइक्रोसाफ्ट कंपनी के मध्य 10 अरब डॅालर का एक समझौता हुआ है जिसके बाद माइक्रोसाफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स, अमेज़न के प्रमुख जेफ बेजोस को  पछाड़ते हुए एक बार फिर दुनिया के सब से अमीर व्यक्ति बन गये हैं। 

वाशिंग्टन पोस्ट के मालिक जेफ बेजोस से ट्रम्प पिछले एक दो वर्षों से काफी नाराज़ चल रहे हैं। 

ट्रम्प ट्वीट करके अक्सर वाशिंग्टन पोस्ट  के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते रहते हैं। 

ट्रम्प कहते हैं कि जेफ बेजोस वाशिंग्टन पोस्ट द्वारा अमरीका के राष्ट्रपति की प्रतिष्ठा व सम्मान को नुक़सान पहुंचा रहे हैं।  (Q.A.)