ब्रिटेन को यूरोपीय संघ ने 31 जनवरी तक की दी मोहलत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i80777-ब्रिटेन_को_यूरोपीय_संघ_ने_31_जनवरी_तक_की_दी_मोहलत
यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने ब्रिटेन को संघ से निकलने के लिए और समय देने पर रज़ामंदी की घोषणा करते हुए समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 31 जनवरी तक ब्रिग्ज़िट में विस्तार कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०१९ २२:०३ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन को यूरोपीय संघ ने 31 जनवरी तक की दी मोहलत

यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने ब्रिटेन को संघ से निकलने के लिए और समय देने पर रज़ामंदी की घोषणा करते हुए समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 31 जनवरी तक ब्रिग्ज़िट में विस्तार कर दिया।

यूरोपीय संघ की परिशद के सदस्य डोनल्ड टस्क ने ट्वीट कर कहा कि यूरोपीय संघ ब्रिग्ज़िट में विस्तार के लिए ब्रिटेन की अपील को मंज़ूर करेगी और उसको 31 जनरी 2020 तक विस्तार दिया जाएगा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यूरोपीय संघ के सदस्य देश इस हवाले से लिखित मंज़ूरी से पहले ब्रिटेन के जवाब की प्रतीक्षा करेंगे जबकि लिखित मंज़ूरी के हवाले से सरकारों के पास ब्रसल्ज़ में उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तय पाने वाले समझौते को स्वीकार या रद्द करने के लिए 24 घंटे होंगे।

यूरोपीय संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि इस हवाले से हम लिखित क्रम उसी समय शुरु कर सकते हैं जब ब्रिटिश सरकार का समझौता हमारे पास होगा।    

इन रिपोर्टों की पुष्टि करते हुए संघ के कूटनयिकों का कहना था कि लिखित प्रक्रिया की अवधि 24 घंटे रखने पर सहमति हुई थी किन्तु इसका समय लंदन की ओर से 31 जनवरी तक विस्तार के लिए की गयी पेशकश को स्वीकार करते ही शुरु होगा।

यूरोपीय संघ के कूटनयिक ने कहा कि इस फ़ैसले को आधिकारिक रूप से अपनाने के लिए एक दिन की मोहलत होगी। (AK)