जम्मू कश्मीर का नया नक़्शा, पाकिस्तान ने की भारत की आलोचना
(last modified Mon, 04 Nov 2019 08:07:09 GMT )
Nov ०४, २०१९ १३:३७ Asia/Kolkata
  • जम्मू कश्मीर का नया नक़्शा, पाकिस्तान ने की भारत की आलोचना

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय ने भारत सरकार द्वारा जम्मू व कश्मीर के नये नक्शे को खारिज करते हुए इसके लिए नयी दिल्ली की आलोचना की है।

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि जम्मू  कश्मीर का नया नक्शा जारी करना, निराधार, गैर कानूनी और संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रस्तावों का खुला उल्लंघन है।

भारत ने  जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को  गत  5 अगस्त, 2019 को खत्म  कर दिया था।

भारत सरका ने इसी प्रकार  जम्मू कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का भी फ़ैसला  किया था जिसके बाद  बाद 31 अक्तूबर को दोनों केन्द्र शासित प्रदेश अस्तित्व में लाए  गये। 

 इस के साथ ही  भारत के गृह मंत्रालय ने गत  2 नवंबर 2019 को एक राजनीतिक नक्शा जारी किया जिसे पाकिस्तान ने  अस्वीकारीय बताया है।

भारत सरकार द्वारा जारी किये गये नये नक्शे में  दोनों नए केंद्र शासित प्रदेशों के  अतंर्गत गिलगित-बलतिस्तान और पाकिस्तान  प्रशासित कश्मीर के हिस्सों को भी दिखाया गया है।

पाकिस्तान ने  प्रशासित कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के हिस्सों को भारत के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के भीतर दिखाए जाने को  ग़लत, कानूनी रूप से अपुष्ट, अमान्य और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों की प्रासंगिकता का पूर्ण उल्लंघन कहा है। 

भारत व पाकिस्तान के मध्य कश्मीर का विवाद एेसी दशा में जारी है कि जब सुरक्षा परिषद ने इस क्षेत्र की स्थिति स्पष्ट करने के लिए जनमत संग्रह का प्रावधान रखा है किंतु भारत जनमत संग्रह का विरोधी है।  (Q.A.)