गवाह ने कहा राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश पर अमल किया
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81438-गवाह_ने_कहा_राष्ट्रपति_ट्रम्प_के_आदेश_पर_अमल_किया
अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था के पूर्व कर्मी टिम मोरिसन का कहना है कि यूरोपीय संघ में अमरीकी राजदूत सोन्डलैंड ने उन्हें बताया था कि वह यूक्रेन मामले पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमल कर रहे थे।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov १८, २०१९ १३:०४ Asia/Kolkata
  • गवाह ने कहा राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश पर अमल किया

अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा संस्था के पूर्व कर्मी टिम मोरिसन का कहना है कि यूरोपीय संघ में अमरीकी राजदूत सोन्डलैंड ने उन्हें बताया था कि वह यूक्रेन मामले पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमल कर रहे थे।

अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार टिम मोरिसन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के महाभियोग की कार्यवाही में गवाही देते हुए कहा कि उन्हें सोन्डलैंड ने बताया था कि यूक्रेन के लिए अमरीकी मदद सशर्त है और इसकी शर्त यह है कि यूक्रेन,पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन के विरुद्ध जांच शुरु करे।

महाभियोग की जांच करने वालों के सामने दी गयी उनकी गवाही, अमरीकी राजदूत बिल टेलर की भी ऐसी ही गवाही के बाद सामने आई।

ज्ञात रहे कि बुधवार को सोन्डलैंड स्वयं कमेटी के सामने अपना बयान रिकार्ड कराएंगे।

डोनल्ड ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता की ट्रान्सक्रिप्ट सामने आने के बाद अमरीकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नेन्सी पेलोसी ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प पर पद और अधिकार के दुरुपोग के आरोप के अंतर्गत महाभियोग की कार्यवाही शुरु की जाएगी।

ट्रम्प पर आरोप है कि उन्होंने डेमोक्रेटिक प्रतिस्पर्धी और उप राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके बेटे को नुक़सान पहुंचाने के लिए विदेशी शक्तियों से मदद मांग कर अपनी शपथ का उल्लंघन किया था और अपने व्यक्तिगत लाभ क लिए अमरीकी विदेशनीति का ग़ैर क़ानूनी प्रयोग किया। (AK)