मेरी वहज से बच गया हांगकांग वर्ना मिट गया होताः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81563-मेरी_वहज_से_बच_गया_हांगकांग_वर्ना_मिट_गया_होताः_ट्रम्प
अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि अगर मैं न कहता तो मात्र 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिट जाता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१९ १४:४७ Asia/Kolkata
  • मेरी वहज से बच गया हांगकांग वर्ना मिट गया होताः ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का कहना है कि अगर मैं न कहता तो मात्र 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिट जाता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि अगर वे न कहते तो चीनी सैनिक केवल 14 मिनटों में हांगकांग का नामो-निशान मिटा देते।  ट्रंप ने 'फॉक्स न्यूज' को दिये साक्षात्कार में कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उनके कहने पर ही हांगकांग में चल रहे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना नहीं भेजी।
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "अगर मैं ऐसा न करता तो 14 मिनट में हांगकांग का नामो-निशान मिट जाता।"  ट्रंप ने कहा, "शी ने हांगकांग के बाहर लाखों सैनिक तैनात कर रखे हैं वे केवल इसलिए अंदर नहीं जा रहे हैं क्योंकि मैंने उनसे कहा कि ऐसा न किया जाए। ऐसा करना आपकी बड़ी भूल होगी। इससे व्यापार सौदे पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"