ट्रम्प की ब्लैकमेलिंग के सामने नाटो के सदस्यों ने टेके घुटने
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81906-ट्रम्प_की_ब्लैकमेलिंग_के_सामने_नाटो_के_सदस्यों_ने_टेके_घुटने
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ब्लैकमेलिंग के सामने नाटो के अन्य सदस्य देशों ने घुटने टेक दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०१९ १९:३९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की ब्लैकमेलिंग के सामने नाटो के सदस्यों ने टेके घुटने

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की ब्लैकमेलिंग के सामने नाटो के अन्य सदस्य देशों ने घुटने टेक दिए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की धौंस और धमकियों के सामने घुटने टेकते हुए यूरोप संबंधित नाटो के सदस्य देशों ने नाटो के बजट में अपने हिस्से की राशि बढ़ाने पर सहमति जता दी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नाटो में पर्याप्त बजट न देने के संबंध में यूरोपीय देशों को कड़ी आलोचना का निशाना बनाते हुए उन्हें धमकी भी दी थी। रोएटर्स ने लिखा है कि कुछ नाटो देशों के प्रमुख ट्रम्प की शाब्दिक धमकियों और हमलों से सुरक्षित रहना चाहते हैं जो नाटो को एक वर्ष में लाखों डॉलर का भुगतान करते हैं।

उल्लेखनीय है कि, ट्रम्प ने मंगलवार को नाटो शिखर सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान अन्य सदस्य देशों को क़ानून विरोधी बताया था और कहा था कि यह देश नाटो के लिए अपने हिस्से के लिए आवश्यक बजट प्रदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि नाटो के किसी सदस्य देश पर हमला हुआ तो अमेरिका उसका बचाव नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की धमकियों के बाद नाटो के सदस्य देश इस संगठन के वार्षिक बजट में चार सौ अरब डॉलर की वृद्धि करेंगे। (RZ)