अमरीका अंतरिक्ष में सैन्य कार्यवाही की कोशिश में हैः पुतीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i81918-अमरीका_अंतरिक्ष_में_सैन्य_कार्यवाही_की_कोशिश_में_हैः_पुतीन
रूस के राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष के सैन्यकरण की अमरीकी कार्यवाही की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि माॅस्को भी संभावित रूप से अपने अंतरिक्ष बल के विस्तार पर मजबूर होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०१९ ०९:१९ Asia/Kolkata
  • अमरीका अंतरिक्ष में सैन्य कार्यवाही की कोशिश में हैः पुतीन

रूस के राष्ट्रपति ने अंतरिक्ष के सैन्यकरण की अमरीकी कार्यवाही की आलोचना करते हुए चेतावनी दी है कि माॅस्को भी संभावित रूप से अपने अंतरिक्ष बल के विस्तार पर मजबूर होगा।

विलादिमीर पुतीन ने दक्षिणी रूस के सोची शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अमरीका बड़ी तेज़ी से अंतरिक्ष में सैन्य कार्यवाही के लिए अपनी अंतरिक्ष ताक़त को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीका ने, अंतरिक्ष को युद्ध का मैदान मान लिया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि निश्चित रूप से माॅस्को, अंतरिक्ष के सैन्यकरण का विरोधी है लेकिन अमरीका के इस क़दम के बाद वह भी अपने अंतरिक्ष सैन्य बल के विस्तार के लिए मजबूर है।

 

अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने जारी वर्ष के आरंभ में एक अध्यादेश पर हस्ताक्षर करके इस देश के रक्षा मंत्रालय को आदेश दिया था कि वह अमरीका की छठी सशस्त्र सेना के रूप में अंतरिक्ष बल का गठन करे। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने ट्रम्प के इस क़दम पर प्रतिक्रिया जताते हुए इसे अंतरिक्ष में हथियार भेजने की राह में उठाया गया एक क़दम बताते हुए चेतावनी दी थी कि अंतरिक्ष के सैन्यकरण के दुष्परिणाम, परमाणु हथियारों की होड़ से कम नहीं हैं। (HN)