अमरीका ने दी पियुंगयांग को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82127-अमरीका_ने_दी_पियुंगयांग_को_चेतावनी
उत्तरी कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर अमरीका ने पियुंगयांग को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १२, २०१९ ११:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने दी पियुंगयांग को चेतावनी

उत्तरी कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर अमरीका ने पियुंगयांग को चेतावनी दी है।

अमरीका ने उत्तरी कोरिया द्वारा बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण पर पियुंगयांग को चेतावनी दी है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका के स्थाई प्रतिनिधि केली क्राॅफ्ट ने सुरक्षा परिषद में कहा है कि उत्तरी कोरिया की ओर से बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण, सार्थक नहीं है।  उन्होंने कहा कि पियुंगयांग के लिए इसके बुरे परिणाम सामने आएंगे।  अमरीकी प्रतिनिधि ने कहा कि यह परीक्षण, डोनाल्ड ट्रम्प और किम जूंग ऊन के बीच होने वाली वार्ता के लक्ष्यों के विपरीत है। केली क्राफ्ट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर प्रक्रिया दूसरे रास्ते की ओर जाती है तो सुरक्षा परिषद को उत्तरी कोरिया के विरुद्ध कार्यवाही के लिए तैयार रहना चाहिए।  इससे पहले ट्रम्प, ट्वीट करके चेतावनी दे चुके हैं कि उत्तरी कोरिया की शत्रुतापूर्व कार्यवाहियां, उसके लिए हानिकारक सिद्ध होंगी।

ज्ञात रहे कि पियुंगयांग, कोरिया प्रायःद्वीप में अमरीका की सैन्य उपस्थिति के विरुद्ध है।  उत्तरी कोरिया ने वाशिग्टन को 2019 के अंत तक का समय दिया है कि वह वार्ता की मेज़ पर आए और उसके विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को हटा दे अन्यथा किसी भी परिणाम के लिए तैयार रहे।