अमरीकी पाबंदियों से ईरान में आम लोग निशाना बने हैः तुर्की
तुर्की ने ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों का विरोध किया है।
तुर्की के विदेश मंत्री ने शनिवार को इस्लामी गणतंत्र ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों की आलोचना की।
मौलूद चाऊश ओग़लू ने क़तर की राजधानी दोहा में "दोहा-2019" बैठक में ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियों का विरोध करते हुए कहा कि अमरीकी पाबंदियों से ईरान की आम जनता निशाना बनी है।
तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि इन पाबंदियों से वाइट हाउस को कुछ भी हासिल हुआ है न होगा।
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते जेसीपीओए से अपने देश को एकपक्षीय रूप से निकलाने का फ़ैसला करते हुए ईरान के ख़िलाफ़ परमाणु पाबंदियां फिर से लगाने का एलान किया।
अमरीका की इस कार्यवाही की देश के भीतर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आलोचना हुयी। (MAQ/N)