क़ाहिरा अब नहीं रहेगी मिस्र की राजधानीः सीसी
Dec १७, २०१९ १४:४५ Asia/Kolkata
विश्व की प्राचीनतम राजधानियों में से एक क़ाहिरा अब मिस्र की राजधानी बाक़ी नहीं रहेगी।
मिस्र के राष्ट्रपति अस्सीसी ने वादा किया है कि वे मिस्र की राजधानी को बदलने जा रहे है। इजिप्ट टूडे के अनुसार अब्दुल फ़त्ताह अस्सीसी ने कहा है कि मैं वादा करता हूं कि सन 2020 के मध्य तक मिस्र की राजधानी को बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बताई गई समय सीमा तक सरकारी कार्यालयों और सरकार से संबन्धित कार्यालयों और दफ़्तरों को मिस्र के किसी अन्य नगर पहुंचा दिया जाएगा। मिस्र के राष्ट्रपति का कहना है कि इस काम से उनका उद्देश्य प्रशासनिक और सरकारी भ्रष्टाचार को कम करना और सरकारी कामों में लगने वाले समय को घटाना है।
टैग्स