अमरीकी रक्षा बजट पास, अंतरिक्ष केन्द्र की स्थापना शामिल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82393-अमरीकी_रक्षा_बजट_पास_अंतरिक्ष_केन्द्र_की_स्थापना_शामिल
अमरीकी राष्ट्रपति ने सैन्य बजट के विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१९ ०८:५६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी रक्षा बजट पास, अंतरिक्ष केन्द्र की स्थापना शामिल

अमरीकी राष्ट्रपति ने सैन्य बजट के विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को 738 अरब डालर के रक्षा विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिये जिसमें अंतरिक्ष केन्द्र की स्थापना भी सम्मिलित है।

इस अमरीकी विधेयक में मुख्यतः अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना शामिल है।  रक्षा बजट में अंतरिक्ष केंद्र को मिलिट्री की एक नई ब्रांच के रूप में विकसित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रिय प्रोजेक्ट है।  अंतरिक्ष केन्द्र की ज़िम्मेदारियों में से एक, अंतरिक्ष में अमरीकी हितों को रूस और चीन की धमकियों से सुरक्षित रखना है।अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना को अमेरिकी मिलिट्री के लिए बड़ा अहम बताया जा रहा है।   

अमरीकी सीनेट ने पिछले सोमवार को 738 अरब डालर के रक्षा बजट को 2020 के लिए पारित किया था।  इसके पक्ष में 76 जबकि विरोध में 6 मत डाले गए।  इस अमरीकी सैन्य बजट में रूस की तेल पाइप लाइन पर बल पूर्वक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान भी है।  इसी प्रकार अमरीका ने तुर्की पर प्रतिबंधों को इसमें शामिल किया है जिसने रूस से एस-400 मिसइाल सिस्टम ख़रीदा है।