बोर्किनाफ़ासो में सैन्य छावनी पर आतंकी हमला, 122 लोगों का नरसंहार
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82509-बोर्किनाफ़ासो_में_सैन्य_छावनी_पर_आतंकी_हमला_122_लोगों_का_नरसंहार
बोर्किनाफ़ासो में एक सैन्य छावनी पर अज्ञात सशस्त्र लोगों के हमले में, 87 फ़ौजी और 35 आम लोग मारे गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec २५, २०१९ १३:१८ Asia/Kolkata
  • बोर्किनाफ़ासो में सैन्य छावनी पर आतंकी हमला, 122 लोगों का  नरसंहार

बोर्किनाफ़ासो में एक सैन्य छावनी पर अज्ञात सशस्त्र लोगों के हमले में, 87 फ़ौजी और 35 आम लोग मारे गए।

इरना के मुताबिक़, अज्ञात हमलावरों ने उत्तरी बोर्किनाफ़ासो के सूम प्रांत में स्थित सैन्य छावनी पर हमला कर नरसंहार किया।

यह घटना मंगलवार हो हुयी।

बोर्किनाफ़ासो के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिस्टियन कबोरे ने इस बर्बरतापूर्ण हमले के बाद, 2 दिन के राष्ट्रीय शोक का एलान किया।

हालिया वर्षों में बोर्किनाफ़ासो इस तरह के हमले का निशाना बना है। ये हमले इस देश के उत्तरी भाग में शुरु हुए और फिर पूर्वी और मध्य भाग तक फैल गए।

बोर्किनाफ़ासो में 2015 से अब तक हुए आतंकवादी हमलों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

इनमें से ज़्यादातर हमले बोर्किनाफ़ासो के माली, नीजर और बेनीन से मिले सीमावर्ती इलाक़ों में हुए हैं। (MAQ/N)