माइक पोम्पियो की भी विदाई हो सकती हैः वाशिंग्टन पोस्ट
वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा है कि इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशमंत्री माइक पोम्पियो का विकल्प ढ़ूंढ़ना आरंभ कर दिया है।
अमेरिकी समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने सूचना दी है कि संभवतः इस देश के विदेशमंत्री माइक पोम्पियो की भी छुट्टी हो सकती है।
समाचार पत्र वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा है कि इस देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशमंत्री माइक पोम्पियो का विकल्प ढ़ूंढ़ना आरंभ कर दिया है।
अमेरिकी विदेशमंत्री के लिए जिसका नाम सबसे अधिक पेश किया गया है वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ ब्राएन का नाम है। इसी प्रकार अमेरिका के वित्तमंत्री का नाम भी पाइक पोम्पियो का स्थान लेने वालों की सूची में शामिल है।
वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा है कि सिनेट के चुनाव में माइक मोम्पियो उम्मीदवार नहीं बनेंगे और उनके नज़दीकी लोगों ने कहा है कि अभी इस बारे में उन्होंने अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
कुछ जानकार सूत्रों ने वाशिंग्टन पोस्ट को बताया है कि सिनेट में रिपब्लिकन प्रमुख ने माइक पोम्पियो पर दबाव डाला है ताकि वह सिनेट में कंसास से उम्मीर बनें क्योंकि अगर माइक पोम्पियो उम्मीदवार नहीं बनते हैं तो आशंका इस बात की है कि कंसास की सीट डेमोक्रेट उम्मीदवार क्रिस कोबाच के पास जा सकती है।
ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि माइक पोम्पियो ने उनसे कहा है कि वह सरकार में बने रहना चाहते हैं।
ट्रंप ने यह भी कहा था कि अगर कंसास में रिपब्लिकन पार्टी की सीट ख़तरे में पड़ती है तो पोम्पियो अपना दृष्टिकोण बदल भी सकते हैं। MM