अमरीका का व्यवहार गैंगस्टरों जैसाः किम जोंग ऊन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82721-अमरीका_का_व्यवहार_गैंगस्टरों_जैसाः_किम_जोंग_ऊन
उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने कहा है कि अमरीका हमारे साथ गैगस्टरों जैसा व्यवहार कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०१, २०२० १२:०५ Asia/Kolkata
  • अमरीका का व्यवहार गैंगस्टरों जैसाः किम जोंग ऊन

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन ने कहा है कि अमरीका हमारे साथ गैगस्टरों जैसा व्यवहार कर रहा है।

किम जोंग उन ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की है जिसमें अमेरिका के साथ रिश्तों पर बात की गई।  नॉर्थ कोरिया के  नेता किम जोंग उन ने ऐलान किया है कि उनकी एजेंसियां नए तरह के हथियार पर काम करेंगी।  उन्होंने कहा कि अब दुनिया हमारे नए हथियारों के प्रोग्राम को देखेगी जो कि ऐतिहासिक होगा।  किम ने कहा है कि अमेरिका हमारे साथ गैंगस्टर की तरह व्यवहार कर रहा है और चाहता है कि हम उनके अनुसार ही काम करें।

उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के इस बयान अपनी प्रतिक्रिया में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि अगर नॉर्थ कोरिया अपनी नई रणनीति पर आगे बढ़ता है तो फिर हम वही करेंगे जो हमें करना होगा। इस बीच अमरीका के टोही विमानों ने कोरिया प्रायःद्वीप में उड़ाने आरंभ कर दी हैं।

उल्लेखनीय है कि किम जोंग ऊन इससे पहले कह चुके हैं कि बंद पड़ी परमाणु वार्ता को पुनः आरंभ करने के लिए यदि अमरीका कोई कार्यवाही नहीं करता है तो वे अमरीका को क्रिस्मस का तोहफा देने के लिए तैयार हैं।