जर्मनी, अमरीका का 51वां राज्य नहीं हैः पूर्व जर्मन चांसलर
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82745-जर्मनी_अमरीका_का_51वां_राज्य_नहीं_हैः_पूर्व_जर्मन_चांसलर
जर्मनी के पूर्व चांसलर और नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइप लाइन प्रोजेक्ट के निदेशक मंडल के प्रमुख ने इस परियोजना को प्रतिबंधित करने के कारण अमरीका की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०२० ०७:०२ Asia/Kolkata
  • जर्मनी, अमरीका का 51वां राज्य नहीं हैः पूर्व जर्मन चांसलर

जर्मनी के पूर्व चांसलर और नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइप लाइन प्रोजेक्ट के निदेशक मंडल के प्रमुख ने इस परियोजना को प्रतिबंधित करने के कारण अमरीका की कड़ी आलोचना की है।

गेरहार्ड श्रोडर ने एक जर्मन समाचार पत्र से बात करते हुए अमरीका की ओर से नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइप लाइन परियोजना को प्रतिबंधित किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका को, अन्य देशों के साथ व्यापार के बारे में जर्मनी को दिशा निर्देश देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने जर्मन अधिकारियों से मांग की कि वे अमरीका को, बर्लिन पर अपने फ़ैसले थोपने की अनुमति न दें।

 

अमरीकी अधिकारियों का दावा है कि नोर्ड स्ट्रीम-2 प्रोजेक्ट के परिणाम स्वरूप यूरोप पूरी तरह से रूस की गैस पर निर्भर हो जाएगा और रूस इसे यूरोप के ख़िलाफ़ दबाव के हथकंडे के तौर पर इस्तेमाल करने में सक्षम हो जाएगा। इसी लिए अमरीका ने इस परियोजना को रोकने के उद्देश्य से इससे जुड़ी हुई कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 20 दिसम्बर को नोर्ड स्ट्रीम-2 पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर प्रतिबंध के सैन्य बजट पर हस्ताक्षर कर दिए थे। वाॅशिंग्टन के इस फ़ैसले के बाद अमरीका व जर्मनी के अधिकारियों के बीच वाकयुद्ध तेज़ हो गया है। यह परियोजना, यूरोप विशेष कर जर्मनी की गैस संबंधी ज़रूरतों के एक बड़े भाग को पूरा करेगी। (HN)