नाइजीरिया में बम धमाका, 30 लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/world-i82912-नाइजीरिया_में_बम_धमाका_30_लोग_हताहत
पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक बम विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०७, २०२० १८:३० Asia/Kolkata
  • नाइजीरिया में बम धमाका, 30 लोग हताहत

पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक बम विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी रोएटर्ज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, नाइजिरया के पूर्व उत्तर प्रांत बोर्नो के जामबोरवी नगर हुए एक धमाके में 30 लोग हताहत और 35 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। अभी तक किसी गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

उल्लेखनीय है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट बोको हराम 2009 से नाइजीरिया और उसके पड़ोसी देशों चाड, नीजर और उत्तरी कैमरून पर हमले कर रहा है। इस दौरान इन देशों में उसके हमलों में 20000 से ज़्यादा लोग मारे गए और 20 लाख से ज़्यादा बेघर हुए हैं। जिन देशों में बोको हराम सक्रिय है वहां की सरकारों की इस गुट पर नियंत्रण पाने में अक्षमता की वजह से इस आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ लड़ाई लंबी खिंच रही है। (RZ)