ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे ख़राब राष्ट्रपति हैं꞉ यूएन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i83344-ट्रम्प_संयुक्त_राज्य_अमेरिका_के_सबसे_ख़राब_राष्ट्रपति_हैं_यूएन
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष सलाहकार ने डोनल्ड ट्रम्प को सबसे ख़राब अमेरिकी राष्ट्रपति बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०२० १७:३९ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे ख़राब राष्ट्रपति हैं꞉ यूएन

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष सलाहकार ने डोनल्ड ट्रम्प को सबसे ख़राब अमेरिकी राष्ट्रपति बताया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, फ्रांस के टीवी 24 ने रिपोर्ट दी है कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष सलाहकार जफ़री साचेस ने कहा है कि ट्रम्प न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया के लिए एक ख़तरनाक व्यक्ति हैं। उन्होंने ट्रम्प को अमेरिका के इतिहास का सबसे ख़राब राष्ट्रपति बताया है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विकास मामलों के विशेष सलाहकार ने आईआरजीसी के क़ुद्स ब्रिग्रेड के जनरल शहीद क़ासिम सुलेमानी की हत्या का ट्रम्प द्वारा दिए गए निर्देश का उल्लेख करते हुए कहा कि, ट्रम्प को यह किसने अधिकार दिया है कि वह व्हाइट हाउस में बैठकर किसी भी देश के सैन्य अधिकारी की हत्या का आदेश दे और उसे मामूली सी बात कहे और अपने अपराध को सही ठहराए।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के विशेष सलाहकार जफ़री साचेस ने परमाणु समझौते से अमेरिका के एकपक्षीय तरीक़े से निकल जाने के बारे में कहा कि, त्रासदी यह है कि ईरान और दुनिया के अन्य देशों के बीच एक वैध समझौते पर बातचीत हुई और समझौता तय पाया लेकिन ट्रम्प ने इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को एकपक्षीय तरीक़े से ख़त्म कर दिया और पूरी दुनिया को एक अन्य युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी काम कोई बुद्धिमान व्यक्ति नहीं कर सकता है बल्कि कोई पागल व्यक्ति ही ऐसे काम को अंजाम दे सकता है। (RZ)